saving account ; banking ; IDFC First Bank will now get more interest on savings account, now 7% interest | IDFC फर्स्ट बैंक में सेविंग्स अकाउंट पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज, मिलेगा 7% इंटरेस्ट
- Hindi News
- Utility
- Saving Account ; Banking ; IDFC First Bank Will Now Get More Interest On Savings Account, Now 7% Interest
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नई ब्याज दरें 1 जनवरी से लागू हो गई हैं
- सेविंग्स अकाउंट में अब 1 लाख रुपए तक जमा पर भी ग्राहकों को 7% इंटरेस्ट मिलेगा
- देश का सबसे बड़ा बैंक SBI सेविंग अकाउंट पर 2.70% ब्याज दे रहा है
प्राइवेट सेक्टर के IDFC फर्स्ट बैंक ने सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज की दरों में 1% के बढ़ोतरी की है। पहले 1 लाख रुपए तक की अमाउंट अगर आपके सेविंग अकाउंट में है तो आपको 6% की दर से ब्याज मिलता, जिसको 1 जनवरी 2021 को बढ़ाकर 7% किया गया है।
1 लाख से कम पर भी अब 7% ब्याज
यानी IDFC फर्स्ट बैंक के सेविंग्स अकाउंट में अब 1 लाख रुपए तक जमा पर भी ग्राहकों को 7% इंटरेस्ट मिलेगा, जबकि 1 लाख से ज्यादा की राशि पर बैंक पहले से ही 7% ब्याज दे रहा है। सेविंग अकाउंट में 10 हजार रुपए मिनिमम बैलेंस रखना होता है।
ये प्राइवेट बैंक भी सेविंग अकाउंट पर दे रहे अच्छा ब्याज
बैंक | ब्याज दर (%) |
बंधन बैंक | 4.00-7.15 |
RBL बैंक | 4.75-6.75 |
इंडसइंड बैंक | 4.00-6.00 |
देश के बड़े सरकारी बैंक कितना दे रहे ब्याज
बैंक | ब्याज दर (%) |
SBI | 2.70 |
पंजाब नेशनल बैंक | 3.00 |
बैंक ऑफ इंडिया | 2.90 |
0 Comments