kisan yojana ; goverment scheme ; kisan scheme ; Under Prime Minister Kisan Yojana, Rs. 1,364 crore distributed to over 20 lakh ineligible farmers | PM किसान सम्मान योजना के 1364 करोड़ रु. गलत किसानों में बंटे, इनकी तादाद 20 लाख से ज्यादा
- Hindi News
- Business
- Kisan Yojana ; Goverment Scheme ; Kisan Scheme ; Under Prime Minister Kisan Yojana, Rs. 1,364 Crore Distributed To Over 20 Lakh Ineligible Farmers
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्लीएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20 लाख 48 हजार गलत लोगों को एक हजार 364 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया। इस बात का खुलासा राइट टू इनफॉर्मेशन (RTI) से मांगी गई जानकारी से हुआ है। यह जानकारी कॉमनवेल्थ ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव (CHRI) से जुड़े वेंकटेश नायक ने मांगी थी।
केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जिन गलत लोगों के पास मदद का पैसा पहुंचा है, उनमें दो कैटेगरी की पहचान की गई है। पहली में वे किसान हैं, जो इसके लिए जरूरी योग्यता नहीं रखते हैं। दूसरी कैटेगरी में वे किसान हैं, जो इनकम टैक्स भरते हैं।
वेंकटेश नायक के मुताबिक, RTI से मिली जानकारी में बताया गया है कि इन किसानों में से 55.58% इनकम टैक्स देते हैं। बाकी 44.41% योजना की जरूरी शर्तें पूरी नहीं करते।
पंजाब में ऐसे किसान सबसे ज्यादा
नायक के मुताबिक, पंजाब, असम, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश में ऐसे किसानों की संख्या ज्यादा है। इस मामले में पंजाब टॉप पर है। यहां कुल 23.6% (4.74 लाख) गलत लोगों के खाते में रुपए भेजे गए हैं। 16.8% (3.45 लाख) किसान असम के हैं। 13.99% (2.86 लाख) महाराष्ट्र में रहते हैं।
इनके बाद गुजरात और उत्तर प्रदेश का नंबर आता है। यहां ऐसे किसान 8.05% (1.64 लाख) और 8.01% (1.64 लाख) हैं। सबसे कम सिक्किम में सिर्फ एक अयोग्य किसान का पता चला है।
2019 में शुरू हुई थी योजना
2019 में शुरू की गई इस योजना के तहत कम जमीन वाले किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपए की मदद दी जाती है। इसका फायदा लेने के लिए किसान कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के जरिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा पटवारी, राजस्व अधिकारी और योजना के लिए राज्य सरकार की ओर से तय किए गए नोडल अधिकारी ही किसानों का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। अब तक करीब 11 करोड़ किसानों को इसका फायदा मिल चुका है।
0 Comments