PGI चंडीगढ़ के 264 स्टॉफ सदस्य कोरोना संक्रमित:123 डॉक्टर और 109 अन्य कर्मचारी आए चपेट में; शहर में एक्टिव केस 600 पहुंचे

पिछले तीन दिनों में बढ़ा आंकडा
PGI से 27 दिसंबर से स्टाफ और डाक्टर के कोरोना संक्रमित होने के केस बढ़ने लगे। पिछले तीन दिनों में एकदम से इसमें बढोत्तरी हुई। तीन जनवरी को कुल 57, चार जनवरी को 90 और पांच जनवरी को 67 स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव आया। चार दिनों में 94 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।
अब तक सुखना लेक, बर्ड पार्क और रॉक गार्डन बंद
चंडीगढ़ प्रशासन ने बढ़ते केसों के चलते पिछले रविवार को सुखना लेक में रविवार को बोटिंग करने पर पाबंदी लगा दी थी। इसके अतिरिक्त बाकी दिनों में लेक पर बोटिंग के लिए समय निर्धारित किया है। इसके बाद बर्ड पार्क और रॉक गार्डन भी बंद कर दिए गए थे। कोरोना के बढ़ते केसों को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन जल्द ही कोई बड़ा फैसला ले सकता है।
पंजाब में जानलेवा हुआ कोरोना:चौबीस घंटे में 5 मरीजों की मौत; सांसद समेत 2,427 पॉजिटिव केस मिले; पॉजीटिविटी रेट 10% से ज्यादा

पंजाब में कोरोना जानलेवा होने लगा है। गुरुवार को राज्य में 5 मरीजों की मौत हो गई। वहीं पटियाला से सांसद और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर समेत 2,427 पॉजिटिव मरीज मिले। चिंताजनक बात यह है कि पंजाब में कोरोना मरीजों का पॉजीटिविटी रेट 10% से भी ज्यादा हो गया है। पंजाब में एक्टिव केसों की गिनती बढ़कर 6,687 हो चुकी है। पंजाब में अब तक ओमिक्रॉन के भी 7 केस मिल चुके हैं।
कोरोना ब्लास्ट होने से अब पूरे राज्य में कोरोना तेजी से फैलने लगा है। 62 मरीज लाइफ सेविंग सपोर्ट पर पहुंच गए हैं। जिनमें 13 मरीज ICU और 6 मरीज वैंटिलेटर पर चले गए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में कोरोना से मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

सांसद परनीत कौर ने ट्वीट कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी
इन जिलों में मौतें
पंजाब में बरनाला, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला और मोहाली में कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है। वहीं, अमृतसर और जालंधर में 1-1 और बठिंडा में 2 मरीजों को वैंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। 2 मरीज पहले से वैंटिलेटर पर हैं।
पटियाला में बदतर हालात, 6 और जिलों में बिगड़ रहे हालात
कोरोना के लिहाज से पटियाला में हालात बदतर हो गए हैं। गुरुवार को यहां 687 मरीज पॉजिटिव मिले। यहां पॉजीटिविटी रेट 27.23% रहा। इसके बाद मोहाली में 364, जालंधर में 294, लुधियाना में 292, पठानकोट में 187, अमृतसर में 131 और होशियारपुर में 116 मरीज मिले हैं। बाकी जिलों में भी तेजी से मरीजों की गिनती बढ़ती जा रही है।
पढ़ें कहां कितने मरीज और पॉजीटिविटी रेट…



पानीपत में 65 नए कोरोना पॉजिटिव केस:7 माह 8 दिन बाद मिले इतने ज्यादा केस, इससे पहले पिछले साल 29 मई मिले थे 69 केस
हरियाणा के पानीपत जिले में गुरुवार को 65 नए कोरोना संक्रमित केस मिले। अब जिले में 144 एक्टिव केस हो गए हैं। वहीं, एक मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। जिले में एक दिन में इतने केस पिछले साल 29 मई को मिले थे। तब एक दिन में 69 केस मिले थे। गुरुवार को 7 माह 8 दिन बाद इतने केस एक साथ मिले हैं। जिले में पॉजिटिविटी रेट 5.9% हो गई है। वहीं, रिकवरी रेट 97.5% पर पहुंच गई है।
इन पॉजिटिव केसों में अंसल सुशांत सिटी से 13 साल की बच्ची, असंल सिटी से 6 साल का बच्चा, सुखदेव नगर से 14 साल का किशोर, टीडीआई सेक्टर 23 से 17 साल का किशोर, गीता कॉलोनी से 16 साल का किशोर, राज नगर से 18 साल की किशोरी, शिव नगर से 17 साल का किशोर, सेक्टर 23 से 18 साल का किशोर शामिल है। वीरवार को 1624 सैंपल लिए गए हैं।
65 संक्रमितों के संपर्क में आए करीब 200 लोग
इन 65 लोगों के संपर्क में आए लगभग 200 लोगों की कोरोना जांच होगी। जिले में अब तक कोरोना के 31,270 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 30,484 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 47, 9233 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। जिले में कोरोना से कुल 642 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं जिले में अभी तक ओमिक्रॉन के चार केस दर्ज हुए हैं। सभी कोरोना संक्रमितों को ट्रेस किया जा रहा है। जिनकी हालत सामान्य है, उन्हें घर में ही आइसोलेट किया जा रहा है, जिनकी हालत थोड़ी गंभीर है उन्हें स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा है। आशा वर्कर की कोरोना संक्रमितों तक दवा पहुंचाने के लिए ड्यूटी लगा दी गई है।