विरोध : आम आदमी पार्टी ने कृषि कानूनों की आठ लाख प्रतियां जलाकर मनाई लोहड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 13 Jan 2021 07:54 PM IST
आप ने फूंकीं कृषि कानूनों की प्रतियां।
– फोटो : अमर उजाला
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने बताया कि ये कृषि कानून हमारे अन्नदाताओं की मौत का वारंट हैं। इसलिए हमने किसान भाइयों के साथ मिलकर उनकी आवाज और मांगों को बुलंद करने के लिए इस जानलेवा काले कानून को लोहड़ी की आग में जला दिया।
उन्होंने कहा कि एक तरफ पंजाब के किसानों का बेटा देश की सीमा पर दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद हो रहा है और दूसरी तरफ हमारे किसान अपने ही देश के तानाशाह के खिलाफ आंदोलन करते हुए शहीद हो रहे हैं। भगवंत मान ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि शीर्ष अदालत भी किसानों की समस्याओं को सही ढ़ंग से नहीं समझ पाया और कोर्ट से भी किसानों को न्याय नहीं मिल पाया।
आंदोलन कर रहे 65 किसानों की जान चली गई, लेकिन मोदी सरकार और भाजपा के नेता किसानों के खिलाफ झूठे बयान देकर और झूठे आरोप लगाकर किसानों को मानसिक पीड़ा दे रहे हैं। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी आंदोलन के पहले दिन से ही किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और आगे भी अपने किसान भाइयों की आवाज सड़क से लेकर संसद तक बुलंद करती रहेगी।
0 Comments