विंटर सीजन में पर्यटकों के लिए छोटी पड़ी मनाली
मनाली के सोलंगनाला में लगा पर्यटक वाहनों का लंबा जाम।
– फोटो : Kullu
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। विंटर सीजन में पर्यटकों की भीड़ के आगे पर्यटन नगरी मनाली छोटी पड़ गई है। मनाली में जगह-जगह ट्रैफिक जाम हो रहा है। सुहावने मौसम को देखकर सैलानी शनिवार सुबह से ही घूमने के लिए निकले। इसके चलते मनाली की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई।
जाम लगने से पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पर्यटन नगरी मनाली में लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी सैलानियों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। इससे पहले शुक्रवार को सैलानी घंटों जाम में फंसे थे। मनाली से निकलने के बाद पर्यटकों का जाम नेहरूकुंड में लगना शुरू हो गया। नेहरूकुंड से सोलंगनाला तक लंबा जाम लग गया। इससे निपटना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। हालांकि मनाली में बाहरी राज्य से पर्यटकों की आवाजाही जारी है। वीकेंड पर मनाली में भीड़ अधिक हो रही है। 20 दिसंबर 2020 से बाहरी राज्य से मनाली आने वाले पर्यटक वाहनों का आंकड़ा डेढ़ हजार से नीचे नहीं आ रहा है। प्रशासन ने शनिवार को पर्यटकों को सोलंगनाला जाने की अनुमति दे दी। लेकिन नेहरूकुंड में जाम लगने से लोगों को भारी दिक्कतें आई। दोपहर बाद ही पर्यटकों का सैलाब पर्यटन स्थल सोलंगनाला पहुंच पाया। पर्यटकों ने खिली धूप के बीच बर्फ का आनंद उठाया और साहसिक खेलों का आनंद लिया। हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने अभी अटल टनल रोहतांग पर्यटकों के लिए बंद रखी है। उधर, डीएसपी मनाली संजीव कुमार ने कहा कि पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़ने से ट्रैफिक जाम लग रहा है। लेकिन पुलिस यातायात सुचारु रखने के बेहतर प्रयास कर रही है।

0 Comments