मध्यप्रदेश : दिग्विजय ने गोडसे को बताया पहला आतंकी, साध्वी प्रज्ञा बोलीं- कांग्रेस देशभक्तों के साथ करती है बुरा व्यवहार
[ad_1]
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:15 AM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गांधीजी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को पहला आतंकवादी बताया है। दिग्विजय के इस बयान पर सियासत गरमाती नजर आ रही है। भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से देशभक्तों के साथ दुर्व्यवहार करती रही है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि भगवा को ही भगवा आतंक बता दिया, इससे बुरा और क्या हो सकता है।
Congress has always abused the patriots. He has said ‘Bhagwa aatank’ (Saffron terror), what can be worse than this: BJP MP Pragya Singh Thakur on being asked ‘Congress leader Digvijaya Singh called Godse the first terrorist’ pic.twitter.com/mB0LlB3qL8
— ANI (@ANI) January 13, 2021
प्रशासन ने बंद कराई गोडसे ज्ञानशाला
ग्वालियर जिला प्रशासन के दखल देने के बाद हिंदू महासभा ने ग्वालियर में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की ज्ञानशाला को मंगलवार को बंद कर दिया है। इस ज्ञानशाला की शुरुआत दो दिन पहले 10 जनवरी को ग्वालियर में हिंदू महासभा ने दौलतगंज स्थित अपने दफ्तर में की थी। साथ ही गोडसे की पूजा भी की थी। इसके बाद प्रदेश में सियासत गरमा गई थी और शिवराज सरकार को घेरा जाने लगा था। सियासी गरमाहट बढ़ने के बाद प्रशासन ने महासभा के पदाधिकारियों से बात की और उस इलाके में धारा 144 लगाकर उन्हें किसी प्रकार की शांति भंग नहीं होने देने का निर्देश दिया है।
ग्वालियर के अपर कलेक्टर किशोर कान्याल ने बताया, ”मीडिया में समाचार आने के बाद दौलतगंज में इस ज्ञानशाला की जानकारी मिली थी। इसके बाद प्रशासन ने हिंदू महासभा के पदाधिकारियों से बात की और नोटिस जारी किया। दौलतगंज इलाके में धारा 144 लगा दी गई है।” उधर प्रशासन से बात करने के बाद हिंदू महासभा ने गोडसे की ज्ञानशाला को बंद कर दिया।
आपको बता दें कि नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की थी। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को देशभक्त करार दिया था। इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ। भाजपा को सफाई देनी पड़ गई थी। पार्टी ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान से खुद को अलग कर लिया था।
0 Comments