अमर उजाला नेटवर्क, सलूणी (चंबा)
Updated Fri, 08 Jan 2021 05:33 PM IST
नाइजीरियन दंपति दिल्ली से गिरफ्तार – फोटो : अमर उजाला
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के विकास खंड सलूणी की दिघाई पंचायत के व्यक्ति से ऑनलाइन 13 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने नाइजीरियन दंपति को गिरफ्तार किया है। ठगी की शिकायत दर्ज होने के बाद चंबा से पुलिस की टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली गई हुई थी। जहां पर पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दंपति के ठिकाने से नौ मोबाइल कंपनी की 16 सिम, नौ मोबाइल फोन और छह बैंक पासबुक बरामद की। इसके अलावा दंपति से पुलिस ने गैर कानूनी कागजात भी बरामद किए। नाइजीरियन दंपति ने ठगी करने के लिए फेसबुक पर जाली आईडी बनाकर पहले विकास खंड सलूणी की दिघाई पंचायत निवासी को दोस्त बनाया। उसके साथ काफी दिनों तक चेटिंग भी की। इसके बाद उसे अपने विश्वास में लेते हुए एक आईफोन और तीस हजार पाउंड की लाटरी लगने की बात कही। इस रकम को पहुंचाने की एवज में वह बार-बार पैसे मांगते रहे। इस तरह प्रभावित ने आरोपी दंपति के खाते में करीब 13 लाख रुपये की रकम जमा करवाई।
बाद में उसे जब आईफोन और तीस हजार पाउंड की कोई राशि नहीं मिली तो वह समझ गया कि उसके साथ ठगी हुई है। इस पर पुलिस थाना किहार में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत दर्ज होते ही किहार थाना और साइबर सेल की टीम ने आरोपी दंपति की लोकेशन का पता लगाया। उन्हें पकड़ने के लिए टीम दिल्ली रवाना हुई। सात को पुलिस ने आरोपी दंपति को दिल्ली में गिरफ्तार किया। शुक्रवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां पर उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि ऑनलाइन ठगी के आरोप में नाइजीरियन दंपति को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी दंपति से ठगी के मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।

[ad_1] एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने देश में कोविड वैक्सीन लगवाने के एक दिन बाद सोमवार को अपना अनुभव साझा किया। डॉ. गुलेरिया ने कहा कि वैक्सीन का मुझ पर कोई साइड इफेक्ट Read more…
[ad_1] पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर कहीं भी, कभी भी। *Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP! ख़बर सुनें ख़बर सुनें सड़क परिवहन मंत्रालय ने रविवार को कहा कि गत आठ जनवरी से Read more…
0 Comments