अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Updated Mon, 11 Jan 2021 05:05 PM IST
मनीष सिसोदिया ने बर्ड फ्लूू को लेकर उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी – फोटो : एएनआई
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
दिल्ली से जालंधर लैब जांंच के लिए भेजे गए पक्षियों के सैंपल में से आठ सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद दिल्ली सरकार पूरी तरह से एक्शन में आ गई है। दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद दिल्ली सरकार ने बाहर से आने वाले जिंदा पक्षी या पैक चिकन पर भी रोक लगा दी है।
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली वासियों से अपील की है कि उन्हें बर्ड फ्लू के खतरे से घबराने की या चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा सरकार सभी एहतियात के कदम उठा रही है। दिल्ली के बाहर से आने वाले प्रॉसेस्ड चिकन यानी पैक चिकन भी पाबंदी लगाने का फैसला लिया गया है।
इसके साथ ही मयूर विहार पार्क और संजय झील को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। इन्हीं दोनों जगहों के सैंपल बर्ड फ्लू पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि बीते शनिवार को ही पक्षियों के मरने की खबर आने के बाद दिल्ली सरकार ने गाजीपुर मुर्गा मंडी को भी दस दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया था और जिंदा पक्षी दिल्ली में लाने पर पाबंदी लगा दी थी।
हालांकि यह बात पशुपालन और डेयरी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को ज्यादा पसंद नहीं आई है। उनका कहना है कि इस समय यह बहुत जरूरी है कि बर्ड फ्लू को लेकर अफवाहें न फैलाई जाएं। यह भारत में 2006 से है। उन्होंने आगे कहा कि अगर चिकन अच्छी तरह से पका हो तो इसे खाने में कोई नुकसान नहीं है। मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री को गाजीपुर मुर्गा मंडी बंद करने के फैसले पर चिट्ठी लिख रहा हूं कि मंडी बंद न की जाए।

पंकज तोमर, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Jan 2021 01:58 AM IST किसानों ने रहने के लिए बनाए टेंट – फोटो : amar ujala पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर कहीं भी, कभी भी। *Yearly Read more…
0 Comments