जिले में मिले तीन मृत पक्षी, वन विभाग ने की छानबीन

ऊना शहर के रोटरी चौक के समीप मिला मृत कबूतर।
– फोटो : Una
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
ऊना में मृत मिले तीन कबूतर, वन विभाग की छानबीन शुरू
ऊना। बर्ड फ्लू के बढ़ते खौफ के बीच जिले में तीन कबूतर मृत पाए गए हैं। मंगलवार को शहर के रोटरी चौक के पास एक बिल्डिंग के ऊपर, दूसरा जनकौर में और तीसरा मैहतपुर में मृत पाया गया है। जिनकी जांच में प्राकृतिक के कारण हुई है। जिसमें ठंड, घाव और अन्य कमजोरी का कारण बनी हैं। अब तक वन विभाग को जिले में करीब छह कबूतर मृत मिले हैं। हालांकि अभी तक सभी पक्षियों की मृत्यु प्राकृतिक तरीके से ही हुई है। हरोली में मृत पक्षियों के मिलने की सूचना है। टीम मौके पर छानबीन कर रही है। वन विभाग ने लोगों से आह्वान किया है कि अगर किसी क्षेत्र में कोई मृत पक्षी मिलता है तो उसके पास न जाएं। इस बारे में वन और पशु पालन विभाग को प्राथमिकता के साथ जानकारी दें। साथ ही इस बारे में किसी भी भ्रमित सूचना को न फैलाएं। वहीं, डीएफओ मृत्युंजय माधव ने कहा कि अभी तक जिले में बर्ड फ्लू के कारण किसी भी पक्षी का मृत्यु नहीं हुई है। जिससे जिला के लोगों को भयभीत होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से प्रतिबंधित क्षेत्रों में न जाने की बात कही है।

0 Comments