गुमराह कर लाखों पैसे ऐंठने का आरोप
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
सरकाघाट (मंडी)। पुलिस थाना सरकाघाट में एक व्यक्ति ने पांच लोगों पर उसको गुमराह कर लाखों रुपये एेंठने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता रजनीश ठाकुर पुत्र केशव राम निवासी तताहर ने कहा कि पांच लोगों के साथ उसका करार हुआ था कि वे उसके लिए कोल्ड स्टोर बनाएंगे। आरोप लगाया कि इसके लिए उन्होंने उससे पांच लाख रुपये की राशि ले ली लेकिन आज तक कोल्ड स्टोर का काम शुरू नहीं किया है। कहा कि हर्ष गुप्ता, राकेश कुमार, हंसराज, विनय कुमार और प्रमोद कुमार से उसकी कोल्ड स्टोर बनाने की डील हुई थी, मगर अब वह उसका काम नहीं किया गया है।
वह कई किस्तों में उनको पांच लाख रुपये दे चुका है। उसने कहा कि इन सभी ने उसके साथ धोखा किया है। उसने पुलिस से आग्रह किया कि कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की। कहा कि छानबीन की जा रही है। संवाद

0 Comments