कोरोना वायरस अपडेट: दिल्ली में कोरोना के 340 नए केस आए सामने, 4 लोगों की मौत
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
राजधानी में बीते कई दिनों से संक्रमण के रोजाना 500 से कम मामले सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को 340 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 4 मरीजों की मौत हो गई। इस महामारी से दिल्ली में अब तक कुल 10,722 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,31,589 हो गई है। इनमें से 6,17,930 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल 2,937 सक्रिय मरीजों का इलाज जारी है। पिछले 24 घंटे में 390 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट गए हैं।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 340 नए #COVID19 मामले, 390 रिकवरी और 4 मौतें दर्ज़ की गई हैं।
कुल मामले: 6,31,589
कुल रिकवरी: 6,17,930
मृत्यु: 10,722
सक्रिय मामले: 2,937 pic.twitter.com/7JQpZlQhCb— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2021
मंगलवार को 16 मरीजों की मौत
वहीं मंगलवार को दिल्ली में 386 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जबकि 16 मरीजों की मौत हो गई थी। वहीं देश में कोविड-19 वैश्विक महामारी की स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। यहां स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है।
2.2 लाख से भी कम सक्रिय मरीज रह गए
उन्होंने बताया कि देश में अब कोरोना के 2.2 लाख से भी कम सक्रिय मरीज रह गए हैं। उन्होंने कहा कि केवल दो राज्य ऐसे हैं जहां सक्रिय मामले 50 हजार से ज्यादा हैं। ये दो राज्य महाराष्ट्र और केरल हैं। केरल में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 63,547 और महाराष्ट्र में 53,463 है। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के कुल 1.04 करोड़ मामले सामने आए हैं। इनमें से 2.16 लाख सक्रिय मामले हैं। वहीं, देश में कोरोना के चलते 1.51 लाख लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही अब तक 18.2 करोड़ जांच की गई हैं।
0 Comments